फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश के चलते बढ़े त्वचा संक्रमण के मरीज

Mon, 27 Jul 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बारिश और मौसम में नमी के चलते नैनीताल में त्वचा संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीडी पांडे अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों लोग फंगल इंफेक्शन, खुजली, लाल चकत्ते और त्वचा पर होने वाले अन्य संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुग्ताल ने बताया कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। गीले कपड़े पहनने, लंबे समय तक नमी में रहने और सफाई का ध्यान नहीं रखने से फंगल इंफेक्शन और खुजली की समस्या हो सकती है। उन्होंने लोगों से बारिश में भीगने के बाद शरीर को सुखाने, गीले कपड़े बदलने और व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। खुजली, लाल चकत्ते या संक्रमण की शिकायत होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें