गरमपानी (नैनीताल)। गरमपानी बाजार में रविवार शाम पास देने के लिए ट्रक चालक और कार सवार पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की कहासुनी बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। मामला बढ़ता देख स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। संवाद