फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ 

Tue, 13 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रिंकू हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा मांगी गई मोहलत की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। खुलासा न होने से गुस्साए वाल्मीकि समाज ने मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाने को फैसला लिया है। बता दें कि चार दिसंबर को खताड़ी निवासी युवक ब्रजेश उर्फ रिंकू की पत्थरों से कुचकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर वाल्मिकी समाज ने नगर में सफाई काम ठप कर दिया था। इससे पूरा शहर गंदगी से पट गया था। प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए पुलिस और वाल्मीकि समुदाय के बीच बैठक करते हुए सफाई बहिष्कार वापस करवाया था। वाल्मीकि समाज ने पुलिस को सोमवार तक हत्याकांड का खुलासा न करने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी थी।

पुलिस को दी गई अवधि समाप्त होने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष हरलाल ने बताया कि मंगलवार को मामले में संघ के पदाधिकारी एसडीएम से मुलाकात करेंगे। यदि उनकी ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो दोपहर बाद संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें