फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन : 151 में से सिर्फ 40 छात्र पास

Sat, 02 May 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों को लेकर चल रहा गतिरोध पुनर्मूल्यांकन के नतीजे आने के बाद और गहरा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 151 छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई गई थी जिसमें से केवल 40 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके।
विज्ञापन

शेष 111 छात्र पुनर्मूल्यांकन के बाद भी अनुत्तीर्ण पाए गए हैं। इससे पहले, बड़ी संख्या में छात्रों ने बीएससी (जंतु विज्ञान) और बीकॉम (आयकर) के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। छात्रों की मांग पर प्रशासन ने अनुभवी शिक्षकों से कॉपियों की दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया था।

विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक नंदन सिंह बिष्ट ने परिणामों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ अपनाई गई और अधिकांश छात्रों के अंकों में विशेष सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें