फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टांडा रेंज में उग्र हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

Sat, 02 May 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज क्षेत्र में उग्र टस्कर हाथी ने शुक्रवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला को पटक-पटककर मार डाला। बीते 72 घंटे के भीतर टस्कर ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांप कठनी खत्ते के समीप गंगापुर पटिया बीट के जंगल में तीन महिलाएं लकड़ी बीनने गईं थीं। इसी दौरान अचानक डेढ़ दांत वाला टस्कर हाथी उनके पीछे दौड़ पड़ा। महिलाएं जान बचाकर भागने लगीं लेकिन पंतनगर झा कॉलोनी निवासी मैना देवी (65) को हाथी ने सूंड से पटककर, पैरों से कुचलकर मार डाला।
उनके साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर कॉलोनी पहुंचीं और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी हाथी ने सांप कठानी क्षेत्र में खेत में सो रहे दो लोगों को मार डाला था। इनमें से एक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, लालकुआं और पंतनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


वन विभाग की हाथी पर है नजर
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी डेढ़ दांत वाला है और एक पैर से लंगड़ा भी रहा है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम तैनात कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं और सतर्कता बरतें। वन विभाग ने कहा है कि मृतक महिला के परिजनों को जल्द ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें