मंडी परिसर में फुटकर व्यापार रोकने के निर्देश के साथ 12 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए व्यापारियों को 15 दिन का समय दिया गया।
हल्द्वानी में मंडी प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने मंडी परिसर में फुटकर व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। स्टॉफ की कमी होने पर पीआरडी जवानों की नियुक्ति को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने मंडी स्तर से होने वाली कार्रवाइ को लेकर व्यापारियों को आश्वास्त किया। मंगलवार को उन्होंने मंडी परिसर में आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मांगे पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया। मांगे पूरी नहीं होने पर एक फरवरी से हड़ताल की चेतावनी दी।
नव वर्ष के पहले दिन हुए हंगामे के बाद व्यापारियों ने 12 सूत्रीय मांगो को लेकर मंडी प्रशासन को 15 दिन का समय दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पर 16 जनवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल की बात कही थी। इसको लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने मंडी समिति के अधिकारियों के साथ व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने स्तर से होने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिन मांगों पर निदेशालय स्तर से निर्णय होना है, उन्हें उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया गया। मंडी समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार (आज) से फुटकर व्यापारियों को हटाया जाए। यदि स्टॉफ की कमी तो पीआरडी जवानों की तैनाती के लिए निदेशालय पत्र भेजना को कहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से सीएम सचिव व कुमाऊं कुमीश्नर दीपक रावत, मंडी परिषद के एमडी और व्यापारियों की बैठक कराने की मांग की। जिससे मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की बात पहुंच सके और शासन स्तर की मांगों को पूरा किया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिससे किसी को परेशानी न हो।
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडी प्रशासन 15 दिन का समय दिया गया है। मांगे पूरी नहीं हुई तो एक फरवरी से व्यापारी हड़ताल को बाध्य होंगे।-कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन
व्यापारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी है। कुछ मांगे परिषद स्तर की हैं। इसके लिए निदेशालय स्तर पर निदेशक को लिखा गया है। मंडी परिसर में सत्यापन के लिए एसपी से वार्ता की गई है।-गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट