तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन रक्षक लिखित परीक्षा परिणाम तैयार हो गया है। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि परिणाम को गुरुवार को वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की तेज चाल की परीक्षा नौ दिसंबर को एफटीआई मैदान में सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। चयनित अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से भी सूचना देने के साथ काल लैटर भी भेजा जा रहा है।