फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज 

Tue, 30 May 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा में 196 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी करेंगे। खास बात यह है कि इस बार रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड की ओर से परिसर में चंदन और रुद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। बता दें कि बीती 17 मार्च से शुरू हुई परीक्षा 10 अप्रैल को संपन्न हुई थी। 
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे। हाइस्कूूल की परीक्षा में 4054 परीक्षार्थी जबकि इंटर में 2595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे।
 
परीक्षा संपन्न होने के बाद 17 अप्रैल से 2 मई तक छह हजार परीक्षकों द्वारा प्रदेश में 30 मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 15,52,670 उत्तर पुस्तिकाऐं जांची गईं। इनमें हाइस्कूल की करीब 6,54,110 लाख उत्तर पुस्तिकाएं तो इंटरमीडिएट की करीब 8,98,560 लाख उत्तर पुस्तिकाएं 15 दिनों के अंदर जांची गई थी।
विज्ञापन


सिमल्टी ने बच्चों से अपील की है कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा भी रहे, उसका सामना करें, कोई भी गलत कदम न उठाएं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों पर विश्वास जताएं, उन्हें प्रेरित करें कि परीक्षा परिणाम जैसा भी हो घबराएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें