फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 22 जुलाई से शुरू होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

Wed, 01 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 से 29 जुलाई तक होगी। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि सुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल में दो और इंटर में एक विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 24 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने वर्ष 2026 प्रथम और वर्ष 2025 तृतीय के लिए पंजीकरण कराया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दिन ये होगी परीक्षा

22 जुलाई: हाईस्कूल - हिंदी, इंटरमीडिएट - हिंदी (कृषि सहित), अंग्रेजी, संस्कृत।
23 जुलाई: हाईस्कूल - उर्दू एवं अंग्रेजी, इंटरमीडिएट - इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र तथा अन्य विषय।
24 जुलाई: हाईस्कूल - संस्कृत, इंटरमीडिएट - गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखा-शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन एवं कंप्यूटर साइंस।
27 जुलाई: हाईस्कूल - गणित एवं गृह विज्ञान (बालिकाओं के लिए)।
28 जुलाई: हाईस्कूल - विज्ञान।
29 जुलाई: हाईस्कूल - सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट - कृषि, जीव विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि अर्थशास्त्र, पशु चिकित्सा विज्ञान, दुग्ध विज्ञान सहित विभिन्न कृषि विषयों की परीक्षाएं। साथ ही आईटीआई/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर विषय की परीक्षा भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें