फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री को जवाब दिया तो अल्मोड़ा से मुख्यालय भेज दिए गए एआरएम

Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
कीर्तिराज रुमाल 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बेतालघाट से दिल्ली को चलने वाली बस का संचालन प्रभावित होने से नाराज परिवहन मंत्री को जवाब देना एआरएम अल्मोड़ा को महंगा पड़ गया। परिवहन मंत्री ने बगैर जांच के ही एआरएम को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। एमडी परिवहन ने भी मंत्री का फरमान मिलते ही तुरंत फैक्स के माध्यम से एआरएम को संबद्धता के आदेश दे दिण्। 
विज्ञापन


22 मई को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली के पास बस में बोल्डर गिरने से पांच महिलाओं की मौत के बाद बसों का रूट डाइवर्ट कर दिया था। बेतालघाट से दिल्ली के लिए पखवाड़ा पूर्व ही बस सेवा शुरू हुई थी।

रूट डाइवर्ट होने से यह बस सेवा भी बाधित हो गई। इससे परिवहन मंत्री नाराज हो गये थे। सूत्रों के मुताबिक, परिवहन मंत्री ने एआरएम अल्मोड़ा विजय तिवारी को फोन पर तलब करते हुए गहरी नाराजगी जताई। एआरएम का कहना था कि रूट को प्रशासन ने डाइवर्ट किया था, लेकिन परिवहन मंत्री मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


मंत्री से तर्क करने से मामला गरमा गया। इसके तुरंत बाद परिवहन मंत्री ने तत्काल प्रभाव ने एआरएम को मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। एमडी परिवहन बृजेश संत ने मंत्री का फरमान मिलते ही फैक्स के माध्यम से संबद्धता के आदेश जारी कर दिए।

सूत्रों का कहना है कि काठगोदाम आरएम कार्यालय में तैनात एक यातायात अधीक्षक या एआरएम पिथौरागढ़ को अल्मोड़ा एआरम का प्रभार दिये जाने की तैयारी चल रही है। 

परिवहन मंत्री और अल्मोड़ा एआरएम के बीच के हुआ विवाद मेरे संज्ञान में नहीं हैं। अल्मोड़ा के एआरएम को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में संबद्ध किया गया है। एक या दो दिन के भीतर अल्मोड़ा एआरएम पद पर नई तैनाती हो जाएगी। एआरएम का तबादला जनहित में किया गया है।
कुशीराम , मंडलीय प्रबंधक (संचालन)

 22 को अल्मोड़ा-भवाली मार्ग पर हादसा होने के बाद प्रशासन ने रूट डाइवर्ट किया था। इसमें मेरी या परिवहन निगम की कोई भूमिका नहीं थी। रूट डाइवर्ट होने से बेतालघाट से भी बस सेवा प्रभावित हुई थी। मैंने परिवहन मंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी फोन पर दी थी।
विज्ञापन

विजय तिवारी, एआरएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें