फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने के लिए शोध की जरूरत : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को विवि के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार का लोकार्पण किया। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान के मूट कोर्ट का शुभारंभ भी किया। राज्यपाल ने कहा छात्र अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे आचार विचार भी ग्रहण करें। युवाओं को बाल विवाह, दहेज आदि कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए, साथ ही देश किस तरह से आत्मनिर्भर बने, इसके लिए भी शोध करने की जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समारोह में कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय शैक्षिक सेवाओं तथा अकादमिक उपलब्धियों के कारण निरंतर उन्नति कर रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट की ओर से वर्तमान में एलएलएम कोर्स का संचालन किया जा रहा है। पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी कोर्स के लिए बीसीआई की टीम की ओर से निरीक्षण किया जा चुका है। कुलपति प्रो. एनके जोशी के मार्गदर्शन से बीए-एलएलबी कोर्स भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व कुलाधिपति ने विवेकानंद भवन स्थित यूजीसी एचआरडीसी का निरीक्षण किया।
इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्र, डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी, सर जेसी बोस परिसर के निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल, वित्त नियंत्रक एलआर आर्या, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन प्रो. दिव्या उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल लैब पाठ्यक्रम होंगे शुरू
कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से फाइन आर्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्रीमोनोलॉजी में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया है। साथ ही मेडिकल बायो टेक्नोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बायो मेडिकल साइंस में भी परास्नातक पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया कि विवि द्वारा बीटेक कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें