फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान के परिजनों को ना मिली सहायता राशि ना हुई अन्य घोषणायें पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। ग्राम गोरीकलां निवासी शहीद देवबहादुर की शहादत के एक साल बाद भी उनके परिजनों को सरकारी घोषणाओं का लाभ नहीं मिला है। इससे गुस्साए शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पनेरु शहीद की मां लक्ष्मी देवी, पिता शेर बहादुर समेत विभिन्न गांवों के कई ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचे और धरना दिया। पनेरु ने कहा कि शहीद के अंतिम संस्कार के मौके पर प्रदेश सरकार ने परिजनों को आर्थिक सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, शहीद के नाम पर मिनी स्टेडियम का निर्माण करने, कनकपुर इंटर कॉलेज का नाम शहीद देव बहादुर के नाम रखने की घोषणा की थी। एक साल बाद भी इन घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम नरेश दुर्गापाल के माध्यम से सीएम तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर घोषणा पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां पर जस्सी देओल, अतुल पोल, जय भगवान सिंह, रामपाल सिंह, बंटी पापनेजा, चंद्रशेखर, रामधन, अर्जुन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें