रामनगर। नगर के ऊंटपड़ाव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने कुछ लोगों पर स्कूल में घुसकर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाध्यापक शबाना ने एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि इन दिनों विद्यालय की चहारदीवारी का कार्य चल रहा है। बताया विद्यालय के पीछे की ओर एक छोटा गेट मौजूद है जिस पर पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति की दुकान है। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने विद्यालय के पीछे के गेट को कबाड़ से बंद कर दिया है। स्कूल प्रशासन के कबाड़ हटाने के लिए कहने पर आरोपी अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ स्कूल में घुस आया। इसके बाद उन्होंने दस्तावेज फेंकने के साथ गालीगलौज कर शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश मनराल, उपाध्यक्ष संजय, महामंत्री मनीता कटियाल, रेहान अहमद, रेशमा, आयशा, शाहिस्ता आदि मौजूद रहे।