गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में तल्लीताल और मल्लीताल में टैक्सियों, बसों, रेस्टोरेंटों, होटलों में डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग की गई।
सीओ ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। चेकिंग के दौरान मल्लीताल कोतवाल टीआर वर्मा, तल्लीताल थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा, एसआई संजय बृजवाल, महेश चंद्रा, बम निरोधक दस्ते के प्रभारी शंकर सिंह रावत, डाग स्क्वायड के जगदीश चंद्र पंत, लाल सिंह बिष्ट, मो. फरीद, सुरेंद्र कुमार, एनएल जेडी आदि मौजूद थे।