फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पालिका के ईओ को फटकारा

Sun, 25 Jan 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को जिलाधिकारी दीपक रावत को रैली के दौरान ठंडी सड़क में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों को लेकर खफा डीएम से जब नगर में आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने आई टीम के सदस्यों की दक्षता की भी शिकायत की गई तो डीएम ईओ पर बिफर पड़े। उन्होंने पूछा कितनी कि टीम तकनीकी रूप से कितनी दक्ष है। इस पर ईओ कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


उन्होंने ईओ को सार्वजनिक रूप से फटकारा और कहा, हरकतों से बाज आएं नहीं तो कैरियर चौपट कर दूंगा। एसडीएम आशीष चौहान ने डीएम को बताया कि बधियाकरण के लिए पंतनगर की इंजेंडर्ड वाइल्ड लाइफ सोसायटी को काम सौंपा गया है। डीएम ने मात्र एक ही टेंडर पर आपत्ति जताई। एसडीएम ने कहा कि बधियाकरण टीम की टेक्निकल क्वालिफिकेशन, टेक्निकल बिड देखी जाती है। जिससे पता लगता है कि टीम दक्ष है या नहीं। टीम की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

जांच में सही नहीं पाए जाने पर बधियाकरण के लिए रिटेंडर कराए जा सकते हैं। ठंडी सड़क में स्ट्रीट लाइट के मामले में उन्होंने कहा कि वहां 84 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। जिनमें से मात्र 23 ही जल रही हैं। ठंडी सड़क की स्ट्रीट लाइट का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें