फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम नजीमाबाद के प्रधान पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
किच्छा। कोतवाली में ग्राम नजीमाबाद के प्रधान सुरजीत सिंह के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक के ग्राम निधि खाते से धन निकालने के आरोप का मुकदमा किया गया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुमित कुमार की तहरीर पर धारा 406, 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत नजीमाबाद का ग्राम निधि का खाता नगर के इलाहाबाद बैंक में है, जिसका संचालन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षरों से होता है।
आरोप है कि प्रधान सुरजीत सिंह की ओर से दिनांक सात जून को चेक संख्या
010744, 010745, 010746, 010747, 010748, 010749 और 010750, जो क्रमश: 96000, 96000, 96000, 96000, 96000, 60000, 60000 व 60000 रुपये के हैं पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरों से भुगतान करवा लिया है। बताया कि उन्होंने जब बैंक से खाते की जानकारी निकाली तो पता चला कि ग्राम प्रधान सुरजीत ने धोखाधड़ी करने और सरकारी चेक पर फर्जी हस्ताक्षर किए थे। पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें