फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अधिकारी तृतीय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
panchayat chunav
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पंचायत चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने पर आरओ प्रकाश आर्य ने मतदान अधिकारी तृतीय कैलाश चंद्र आर्य (आरक्षित पार्टी) के खिलाफ भीमताल थाने में रिपोट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वह शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 3.20 बजे तक मतदान ड्यूटी से नदारद था।
आरओ प्रकाश आर्य ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए रामनगर वन निगम में कार्यरत कैलाश चंद्र आर्य को मतदान अधिकारी तृतीय आरक्षित पार्टी के लिए तैनात किया गया था, लेकिन वह शनिवार सुबह 8 से शाम 3.20 बजे तक मतदान ड्यूटी से नदारद रहे।
इस पर जिला उप निर्वाचन विनीत कुमार के निर्देश पर उन्होंने कैलाश चंद्र आर्य के ड्यूटी से नदारद रहने पर भीमताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरओ ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कैलाश चंद्र आर्य को शनिवार तड़के 3.15 बजे ब्लॉक से बाहर जाते हुए देखा गया है। बताया कि कैलाश चंद्र मानसिक रूप से भी कमजोर बताया जा रहा है। पूर्व में भी वह चुनाव ड्यूटी से नदारद रह चुका है। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि मतदान अधिकारी तृतीय कैलाश चंद्र आर्य के लापता होने पर परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। कैलाश चंद्र की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें