फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉलरोड पर आज से होगा मरम्मत का काम

Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
लोअर मॉलरोड पर काम शुरू करने के लिए बंद कर दी आवाजाही। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में लोअर मॉलरोड पर मरम्मत का काम शुरू करने के लिए लोनिवि ने शनिवार को क्षतिग्रस्त हिस्से पर आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में लोअर मॉलरोड का 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था। बीते दो सप्ताह पूर्व भी करीब 15 मीटर हिस्से में भू-धंसाव हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से लोनिवि ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर, धंसे हुए हिस्से पर तिरपाल डाल दिया था।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोनिवि और कार्यदायी संस्था स्थायी ट्रीटमेंट के निर्देश दिए थे। कार्यदायी संस्था ने साइट पर मशीनें पहुंचा दी हैं और रविवार से मरम्मत का कार्य शुरू करने की बात कही है। सड़क पर टिन की बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि रविवार से सुरक्षा कार्य शुरू करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। बताया कि 60 मीटर हिस्से की स्थायी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें