फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोरी के मां बनने के मामले में आरोपी को भेजा जेल

Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा के मां बनने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी और उसके बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 वर्षीय किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची थी जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की तो उन्होंने आरोपी का नाम सूरज बताया। इस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर अल्मोड़ा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग छात्रा और उसकी बच्ची को परिजनों के साथ घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें