फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू के बाल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिलाओं में बालों की स्टाइल को लेकर बड़ा क्रेज देखा गया है। एक समय महिलाओं में लंबे बालों का काफी प्रचलन था। इसके बाद साधना कट समेत कई प्रयोग प्रचलन में आए। फतेपुर निवासी रेनू धारियाल को लंबे बालों की ऐसी चाहत हुई कि सात फीट 11 इंच लंबे बालों के कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

सेना में जवान मनोज धारियाल की पत्नी रेनू को बचपन से बड़े बाल रखने का शौक रहा। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें 7.11 फीट लंबे बाल रखने में सफलता मिली तो उन्होंने इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की बालों की समस्या, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के तरीकों को लेकर उन्होंने लांग हेयर उत्तराखंड नाम से यूट्यूब चैनल भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें