फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई टेक्नालाजी रिमोट सिस्टम से चालू हुई दूरबीन 

Thu, 31 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/भीमताल
विज्ञापन
'टेलीस्कोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देवस्थल। देवस्थल में लगी 3.6 मीटर व्यास वाले टेलीस्कोप को दुनिया के किसी भी क्षेत्र से संचालित किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टेलीस्कोप का संचालन हाई टेक्नालाजी वाले रिमोट कंट्रोल से होता है।

देवस्थल परियोजना के परियोजना प्रबंधक डा. ब्रजेश कुमार ने बताया कि जब टेलीस्कोप घूमता है तो उसका डोम भी घूमना चाहिए। उन्होंने बताया कि देवस्थल में लगे टेलीस्कोप के डोम को घुमाने का कंट्रोल भारत में बनाया गया है जबकि टेलीस्कोप के घूमने का कंट्रोल बेल्जियम (ब्रेसेल्स) में बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेलीस्कोप घूमेगा तो उसका डोम भी घूमेगा तभी आकाश के चारों ओर से नजारे को देखा जा सकेगा। डा. ब्रजेश ने बताया कि यह हाई टैक्नालाजी वाले रिमोट सिस्टम से संभव होता है और बुधवार को ब्रेसेल्स में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसी तकनीक की मदद से हजारों किलोमीटर दूर से देवस्थल की दूरबीन को एक्टीवेट किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें