फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध पर टिप्पणी से सनातन आस्था पर हमला : शुक्ला

Mon, 05 Oct 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने शनिवार को पार्टी के संभाग कार्यालय में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब राजनीतिक विरोध में दिवंगत परिजनों, सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को भी निशाना बना रही है।
विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता के श्राद्ध संस्कार को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमर्यादित और निंदनीय है। श्राद्ध सनातन परंपरा में दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और तर्पण का पवित्र संस्कार है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी और अब सीएम के पिता के श्राद्ध पर निशाना कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल खड़े करता है।
शुक्ला ने कोटद्वार में मोहम्मद दीपक की गिरफ्तारी का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप में कार्रवाई हुई है लेकिन कांग्रेस चुप है। राहुल गांधी की मोहम्मद दीपक से मुलाकात और नजदीकी दिखाने के बाद अब गिरफ्तारी पर चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

2017 में कांग्रेस नेता ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए ‘सड़क का गुंडा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल और आज मोहम्मद दीपक पर चुप्पी दोहरे मापदंड को दिखाती है। देवभूमि के वीर सपूत एनएसए अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियां भी गंभीर हैं।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, सह मीडिया प्रभारी मनीष पाल और जिला आईटी संयोजक निश्चल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें