फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धार्मिक संरचना को ध्वस्त कर हाईवे को किया अतिक्रमण मुक्त

Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। जिला प्रशासन और रेलवे की टीम ने शनिवार तड़के हल्द्वानी रोड पर रेल पटरी और हाईवे के बीच खड़ी एक धार्मिक सरंचना को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर हाईवे पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोड पर खुरपिया फार्म के निकट रेल पटरी व हाईवे के मध्य इस सरंचना को हटाने के लिए शुक्रवार देर रात भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि रेलवे की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार तड़के चार बजे के आसपास दो बुलडोजरों ने ढाई घंटे में इसे ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई सुबह सात बजे तक चली। बाद में यहां पर मिटटी भरान कर इस स्थान को समतल किया गया। सात बजे के बाद इस रूट पर यातायात सुचारु किया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें