फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जवानों के शव लेकर लौटे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत चाफी के तोक बेलवागांव स्थित मुसाताल में डूबने से जान गंवाने वाले एयरफोर्स के दो जवानों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजन दोनों के शव लेकर बिहार चले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चार एयरफोर्स कर्मी अपनी चार महिला दोस्तों के साथ मुसाताल घूमने आए थे। प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह नयाल और विजेंद्र नहाने के लिए ताल में उतर गए। इस दौरान प्रिंस और साहिल गहराई में जाने से डूब गए। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। इधर सीओ प्रमोद साह ने बताया कि शुक्रवार को वायुसेना और पुलिस की ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वायुसेना के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस जांच की जा रही है। चारों जवान पंजाब के पठानकोट में तैनात थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें