फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्नातक में दाखिलों के लिए फिर खुला पंजीकरण पोर्टल

Wed, 05 Aug 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। कुमाऊं विवि के परिसर और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने से वंचित रहे छात्रों के लिए राहत की बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रवेश से वंचित रह गए सभी छात्र अब 10 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना नया पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके साथ ही कॉलेजों की ओर से आवेदनों की जांच और दाखिले की प्रक्रिया यानी रिव्यू एंड प्रोसेस की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व में तय 10 अगस्त की समयसीमा को अब विस्तारित करके 14 अगस्त 2026 कर दिया गया है। समर्थ पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने कहा यह उन विद्यार्थियों के लिए एक अंतिम और सुनहरा अवसर है। छात्र ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर समय से अपना फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जीवन सिंह गढ़िया ने बताया कि तिथि बढ़ने के बाद महाविद्यालयों को आवेदनों की जांच और मेरिट सूची तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें