फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अखाड़े के करतब के साथ निकाला ताजियों का जुलूस

Wed, 05 Aug 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
चेहल्लुम के मौके पर मल्तीताल नैनीताल में निकाले गए जुूलूस में शामिल ताजिया। संवाद - फोटो : कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। मुहर्रम कमेटी की ओर से मंगलवार को चेहल्लुम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। युवाओं ने अखाड़े में करतब दिखाए।
विज्ञापन


नैनीताल में अखाड़ा करते कलाकार व नगाड़ा बजाते युवाओं का जुलूस बाजार से होता हुए सूखाताल स्थित कर्बला में संपन्न हुआ। वहां ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सुबह इमामबाड़ा रजाक्लब में शहर समेत देश में अमन व शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद लंगर हुआ। दोपहर मे नमाजे जोहर के बाद जुलूस निकाला गया। इसमें रजा क्लब के साथ ही वेल्ड्रोफ, पोस्ट ऑफिस कम्पाउंड, रॉयल कंपाउंड के ताजिये शामिल थे। लोगों ने इमाम हुसैन को याद करते हुए मातम किया। इसमें मोहम्मद नसीम, सय्यद काशिफ जाफरी इब्राहिम, अध्यक्ष नाजिम बक्श, नायब सदर तस्लीम बक्श, समीर अहमद, समीर अली, मो. कासिम, सऊद बक्श आदि रहे। इधर, हल्द्वानी में भी ताजियों का जुलूस निकाला गया। इसमें दुलदुल बुराक समेत पांच ताजिये शामिल किए गए। गतका पार्टी के युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें