फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन के सैनिकों को तीन मई के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छुट्टी पर घर आए सैनिक भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार घर से ड्यूटी जाने के लिए कोई मूवमेंट नहीं करेंगे। अवकाश समाप्त होने के बाद भी उन्हें 14 दिन तक के नियम का पालन करते हुए तीन मई तक घर रहना होगा। सेना के अधिकारी उनकी छुट्टी में रियायत प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल को रेड जोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में अवकाश लेकर आए सैनिक भी इधर से उधर मूवमेंट नहीं करेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उन्हें तीन मई तक समय घर पर बिताना होगा। सूत्रों के अनुसार अवकाश समाप्त होने से पहले सैनिक अपनी स्थानीय सैनिक यूनिट से संपर्क कर जानकारी देंगे।
सैनिकों को ड्यूटी ज्वाइन करने में छूट प्रदान की जाएगी। रेड जोन के अलावा जिन जवानों को 500 किमी के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करना है तो वे अपने निजी वाहन से जा सकेंगे। जो जवान 500 किमी से ज्यादा दूर है, वे नजदीक सेना केंद्र को रिपोर्ट करेंगे। सेना चरणबद्ध तरीके से अपने जवानों की छुट्टी से वापसी करा रही है। अवकाश से लौटने वाले जवान ग्रीन और येलो दो श्रेणियों में रखे जाएंगे। 14 दिन का क्वारंटीन समय पूरा करने वाले जवानों को ग्रीन श्रेणी में रखा जाएगा। इसके अलावा दूसरे जवानों को यलो श्रेणी में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें