फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी सचिव समेत जांच के दायरे में शामिल कर्मियों को पद से हटाया

विज्ञापन
red cross society
विज्ञापन
नैनीताल। शासन ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में दवाईयों की खरीद-फरोख्त में बरती गई वित्तीय अनियमितताओं के स्पेशल ऑडिट की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही स्पेशल ऑडिट के लिए टीम जिले में पहुंचेगी। इसे देखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आपात बैठक में समिति के 11 में से आठ सदस्यों की लिखित संस्तुति के बाद सोसायटी सचिव आरएन प्रजापति समेत जांच के दायरे में आने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक के लिए उनके पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में दवाईयों की खरीद फरोख्त में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए सोसायटी अध्यक्ष एवं डीएम सविन बंसल और चेयरमैन चंद्रशेखर रावत ने बुधवार को समिति सदस्यों के साथ आपात बैठक की। डीएम ने कहा कि जन औषधि केंद्रों में बरती गई वित्तीय अनियमितताओं का स्पेशल ऑडिट कराने की संस्तुति शासन को भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।
ऑडिट टीम की कार्यवाही में किसी भी प्रकार का व्यवधान एवं दबाव न रहे इसे देखते हुए समिति के अधिकतर सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। बंसल ने बताया कि जांच से संबंधित जो भी अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जांच टीम को क्रय की गई दवाइयों के बिल वाउचर, सप्लाई ऑर्डर, स्टॉक पंजीकाएं, वितरण पंजिकाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में सोसाइटी उपाध्यक्ष/सीएमओ डॉ.भारती राणा, सदस्य मंजू कोटलिया, खष्टी बिष्ट, मनमोहन सिंह कनवाल, शाकिर हुसैन, अशोक सिंह, ललिता प्रसाद ढौडियाल, नवनीत सिंह राणा, रवि शंकर जोशी, जीके शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम धानिक, ममता पांडेय, सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, मदन मेहरा, एडीएम एसएस जंगपांगी, पीएमएस डॉ.तारा आर्या, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, एसडीएम विनोद कुमार, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, मनोज जोशी, पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा आदि थे।
इनसेट
जन औषधि केंद्र के निलंबन की संस्तुति
नैनीताल। एडीएम ने बीडी पांडे अस्पताल में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए औषधि निरीक्षक को निलंबन संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने भी डीएम के अनुमोदन के बाद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें