फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन की भर्ती रैली चार अगस्त से

Sat, 04 Jul 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊं पिथौरागढ़ में तीन से आठ अगस्त 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन करेगी। इस रैली के माध्यम से कुल 69 विभिन्न पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं। अन्य 20 पद पूरे भारत के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। शेष पदों में शेफ कम्युनिटी, धोबी, दर्जी, उपकरण मरम्मतकर्ता, नाई, लोहार, क्लर्क, बढ़ई और हाउस कीपर के पद शामिल हैं। भर्ती रैली देवकटिया मैदान पिथौरागढ़ में सुबह छह बजे से शुरू होगी। तीन अगस्त को दस्तावेज की जांच होगी जिसके बाद चार अगस्त को शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का पांच से आठ अगस्त के बीच मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता शर्तें और सेवा नियम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन नामांकन और पात्रता मापदंड की जानकारी के लिए www.130ta.com पर भी लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें