हल्द्वानी। शहर में शनिवार को दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। नोडल अधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि पहली परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की थी और दूसरी परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता संवर्ग समाजशास्त्र विषय की थी। दोनों परीक्षाओं के लिए हल्द्वानी में 11 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्द्वानी के 9 केंद्रों पर हुई। इसमें 3598 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 2460 उपस्थित रहे जबकि 1138 गैरहाजिर रहे।
यूकेपीएससी की प्रवक्ता समाजशास्त्र के लिए दो पाली में परीक्षा हुई। इसके लिए दो केंद्र बनाए गए थे। दोनों केंद्रों पर कुल 1139 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। संवाद