हल्द्वानी।
लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप थाल सेवा के आठ साल पूरे हो गए हैं। फाउंडेशन मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराता है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि 18 अक्तूबर 2018 को तत्कालीन आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल के सहयोग से दिनेश मानसेरा ने 11 लोगों की टीम के साथ इस पहल को शुरू किया था। तब से अब तक सेवा के माध्यम से 32 लाख 70 हजार थालियां परोसी जा चुकी हैं। इसमें राजीव बग्गा, राजीव वाही, राहुल वार्ष्णेय, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, संजय बग्गा, सरयू प्रसाद, महेंद्र सिंह, दिनेश आर्य आदि सेवा दे रहे हैं।