फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होम स्टे से यूजर चार्ज की वसूली शुरू

Sun, 19 Oct 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन के आदेश के बाद अब डोर टू डोर संस्था की ओर से नैनीताल में स्थित होम स्टे से भी यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी है। बीते दिनों संस्था की ओर से पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल से वार्ता की थी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने पर्यटन विभाग के अधिकारी से वार्ता करने के उपरांत संस्था को होम स्टे से यूजर चार्ज वसूली के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

संस्था प्रमुख राहुल भाटिया ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के आदेश के बाद होम स्टे से यूजर चार्ज लिए जा रहे हैं। नैनीताल में 116 होम स्टे पंजीकृत हैं। इनसे प्रतिमाह 500 रुपये वसूली की जाएगी। इसके अलावा होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट व पालिका प्रशासन की वार्ता के क्रम में संगठन से पंजीकृत लगभग 400 होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे से 50 रुपया प्रति कमरे व 330 रुपये किचन के हिसाब से लिए जा रहे हैं। गजट नोटिफिकेशन के बाद सभी से तय धनराशि ली जाएगी। नगर के पंद्रह वार्ड में से लगभग पचास फीसदी वार्ड के लोगों से ही यूजर चार्ज की वसूली हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें