फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक शाखा समेत 11 प्रतिष्ठानों की आरसी काटी

Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन ने कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्जर न देने वाले नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की दोनहरिया शाखा समेत 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आरसी काटी है। इन प्रतिष्ठानों पर 87,890 रुपये का शुल्क बकाया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने शुक्रवार को वसूली संबंधी नोटिस जारी कर नगर आयुक्त से आरसी काटने का आग्रह किया था। इस पर नगर आयुक्त ने आरसी जारी कर दी है। इनमें वार्ड-आठ कुलल्यापुरा स्थित स्पार्क यूनिसेक्स सैलून, शर्मा ट्रेडर्स दोनहरिया, शाहरुख मेंस सैलून, रिलाइंस ट्रेडर्स, समर्पित मेडिकेयर डेंटल केयर, फर्स्टक्राई डॉट कॉम नैनीताल रोड, टकल फुटवियर दोनहरिया, श्रीजी जनरल स्टोर दोनहरिया रोड, झटका फ्रेश चिकन शॉप व कुमाऊं झटका मटन व चिकन शॉप शामिल हैं। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों पर अधिकतम 33 हजार से लेकर 1980 रुपये तक का शुल्क बकाया चल रहा है। यह शुल्क नौ से लेकर 20 महीने तक का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें