फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम ढलते ही रंगों में डूबा आसमान: नैनीताल में विंटर लाइन का दुर्लभ और खूबसूरत नजारा, लोग हुए मंत्रमुग्ध

Fri, 27 Nov 2026 12:14 PM IST
Heera गिरीश रंजन तिवारी

सार

सरोवर नगरी में इन दिनों शाम ढलते ही पश्चिमी क्षितिज पर डूबते सूरज की लालिमा और रंगों की समानांतर पट्टियों का दुर्लभ व आकर्षक विंटर लाइन दृश्य नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग बरबस ठहर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोवर नगरी इन दिनों प्रकृति के एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारे की साक्षी बन रही है। यहां शाम ढलने के साथ ही पश्चिमी क्षितिज पर आसमान में रंगों की ऐसी अद्भुत छटा बिखर रही है जिसे देखकर लोग बरबस ठहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पहाड़ों के पीछे डूबते सूरज की लालिमा और क्षितिज पर नजर आती रंगों की समानांतर पट्टियां इन दिनों विंटर लाइन के आकर्षक दृश्य का एहसास करा रही हैं।

विज्ञापन


सुनहरी, नारंगी, गुलाबी और गहरी लालिमा से सजा आसमान ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी चित्रकार ने विशाल कैनवास पर अपनी कूची से प्रकृति की सबसे खूबसूरत तस्वीर उकेर दी हो। शाम के समय यह नजारा नैनीताल की खूबसूरती में एक नया आकर्षण जोड़ रहा है। विंटर लाइन खासियत यह है कि सूर्यास्त के दौरान आसमान में एक ऐसी आभासी क्षैतिज रेखा दिखाई देती है जो वास्तविक क्षितिज से अलग नजर आती है। इसके ऊपर आसमान चमकीले रंगों से दमकता है जबकि नीचे की ओर गहरे सलेटी, बैंगनी और मटमैले रंगों की पट्टी दिखाई देती है।

मौसम विज्ञान के जानकारों के अनुसार, इस अद्भुत दृश्य के पीछे वायुमंडल की विशेष परिस्थितियां काम करती हैं। सर्दियों में पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों की हवा के तापमान में अंतर के कारण यह स्थिति बनती है। इस दौरान वातावरण में मौजूद धूल, नमी और सूक्ष्म कणों से गुजरते हुए सूर्य की किरणों का अपवर्तन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें