फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व-गणना में अपनी बोली जरूर बताएं: कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी को पहचान दिलाने का है यह मौका, ये होंगे फायदे

Fri, 27 Nov 2026 11:48 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जनगणना-2027 की स्व-गणना में कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार के लोगों से मातृभाषा के कॉलम में अपनी भाषा दर्ज कराने की अपील की गई है, जिससे भाषाई पहचान मजबूत होगी। नैनीताल जिले में 15 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3516 लोग स्व-गणना कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

यदि आप कुमाऊं, गढ़वाल अथवा जौनसार से ताल्लुक रखते हैं और अपनी भाषा को समृद्ध होते देखना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा करने के लिए एक मौका है। आपको जनगणना-2027 में स्व-गणना के दौरान मातृभाषा के कॉलम में अपनी भाषा के विकल्प को चुनना है। अपनी बोली और भाषा को पहचान दिलाने में यह अहम साबित हो सकता है। स्व-गणना के तहत अब तक लगभग 25 फीसदी लोगों ने अपनी भाषा को अपनी मातृभाषा के रूप में दर्ज कराया है। जनगणना में दर्ज मातृभाषा का यह आंकड़ा क्षेत्र में भाषाई स्थिति की तस्वीर सामने लाने में महत्वपूर्ण होगा।

पिछले कुछ समय से स्वगणना चल रही है। नैनीताल जिले में 15 हजार लोगों से स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से अब तक 3516 लोग स्वगणना कर चुके हैं। स्व-गणना के तहत प्रश्न संख्या 14 में मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाओं से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। जनगणना से जुड़े अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह जिस भाषा को अपनी मातृभाषा मानते हैं, उसे दर्ज करें। स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि इसके बाद एक दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

यह होंगे फायदे

- जनगणना में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी मातृभाषी लोगों की संख्या का अधिकारिक आंकड़ा सामने आएगा

- भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए नीति व योजनाएं बनाने में भाषाई आंकड़े उपयोगी हो सकते हैं

- अपनी भाषा की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए प्रमाणिक रिपोर्ट उपलब्ध होगी

- भाषा को सांविधानिक मान्यता दिलाने की मांग के लिए जनसंख्या संबंधी आंकड़े एक आधार बन सकते हैं।

- भविष्य में भाषा, संस्कृति, साहित्य और स्थाई भाषाई संसाधनों के अध्ययन के लिए आंकड़े उपलब्ध रहेंगे।

- अपनी भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और भविष्य में इसके लिए नीतिगत पहल करने में मदद मिल सकती है।

अपनी बोली और भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपनी क्षेत्रीय भाषा के कॉलम में टिक करना होगा। जैसे यदि आप कुमांऊनी हैं तो कुमाऊंनी वाले कॉलम में टिक करें। इससे कुमांऊनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर मदद मिलेगी। - डॉ. प्रदीप उपाध्याय, शिक्षक, साहित्यकार।

अपनी बोली भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यह अच्छा अवसर है। आपकी जो कोई भी बोली भाषा है। स्वगणना और जनगणना के दौरान उस भाषा के कॉलम में निशान लगाएं। इससे पता चल सकेगा कि राज्य में कितने लोग किस बोली भाषा से ताल्लुक रखते हैं। -हेमंत बिष्ट राज्य गीत के रचियता और प्रसिद्ध उद्घोषक

 

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जनगणना के दौरान लोगों को अपनी मातृभाषा के कॉलम में टिक करने के लिए जागरूक करें। इससे भाषाओं का सही विश्लेषण हो सकेगा। जब आंकड़े स्पष्ट होंगे तो नीतियां बनाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

- ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी नैनीताल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें