फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रा से दुष्कर्म, पॉक्सो में मुकदमा

Wed, 22 May 2024 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता से लगे गांव में आठवीं की छात्रा से जंगल में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के स्कूल में आठवीं की छात्रा है। आज स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी। गौला नदी के पार बाइक पर पहुंचे युवक ने कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा। इस पर तीनों छात्राएं बाइक पर बैठ गई। गांव पहुंचने पर युवक ने दोनों छात्रों का घर आने पर उन्हें उतार दिया। तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया जहां युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के लिए हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें