फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो दुष्कर्म मामले की सुनवाई, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Fri, 24 May 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो - विभिन्न मांगों को लेकर लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते छात्र।
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। दो दिन पूर्व नाबालिग के साथ हुए दुराचार के मामले में बृहस्पतिवार को लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन वरिष्ठ उप निरीक्षक को सौंपा। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने की मांग की गई। वहीं बिन्दुखत्ता, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और बेरीपड़ाव क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्पेशल महिला सुरक्षा फोर्स का गठन किया जाए। क्षेत्र को नशा मुक्त करने हेतु अभियान और संभावित क्षेत्रों में कार्रवाई तेज की जाए। इस दौरान समाजसेवी पीयूष जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार, साहिल शर्मा, तनुजा सागर, कन्हैया भट्ट, खजान चंद्र आर्य, प्रतीक जोशी, उर्मिला कोरंगा, नेहा बोरा, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें