फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खड़ी कार में रामपुर के युवक का शव बरामद

Sat, 27 Dec 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लामाचौड़ में लावारिस हालत में खड़ी कार में शुक्रवार सुबह रामपुर निवासी युवक का शव बरामद हुआ है। ठंड के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है। बताया गया कि युवक लंबे समय से यहां रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामपुर के मधुपुरा स्वार निवासी 40 वर्षीय बृजपाल उर्फ छोटू पुत्र शिवचरण लामाचौड़ क्षेत्र में मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह शराब का आदी था। इस वजह से वह सड़क, फुटपाथ आदि पर सो जाता था।
बृहस्पतिवार रात वह लामाचौड़ में मुख्य सड़क के पास ही सालों से लावारिस हालत में खड़ी मारुति जैन कार में सो गया। सुबह वह लोगों को बेहोश नजर आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस 108 से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें