फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हड्डी रोग के मरीजों के लिए दी रैंप की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सीढ़ियां चढ़कर दूसरे ब्लॉक में जाने वाले हड्डी रोग के मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन रैंप बना रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के बी ब्लॉक में ऑपरेशन थियेटर और अन्य वार्ड हैं। वहीं बगल में सी ब्लॉक है, जहां हड्डी रोग के मरीज भर्ती रहते हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए या फिर ऑपरेशन के बाद वार्ड में जाने के लिए सीढि़यां चढ़नी-उतरनी पड़ती हैं। अस्पताल में बड़ी संख्या में हड्डी रोग से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं। हर रोज 150 से अधिक ओपीडी होती है। इनमें हर हफ्ते 18 से 20 मरीजों की सर्जरी होती है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए रैंप निर्माण शुरू किया है।
पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि पेयजल निर्माण निगम को करीब 1.10 करोड़ का कांट्रेक्ट दिया गया है। निगम यहां सड़क सुधारीकरण, अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगह शौचालय बनाने के अलावा बी और सी ब्लॉक में जाने के लिए रैंप निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने में असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें