फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 36 प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने कुविवि में सेवा देने की इच्छा की जाहिर

Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के प्राध्यापक और कर्मचारी पांच वर्ष के बाद विवि में वापसी करेंगे। इसके लिए सोबन सिंह जीना विवि में कार्यरत नियमित 36 शिक्षकों और कर्मियों ने कुविवि में सेवा देने के लिए इच्छा जाहिर की है। अब पात्रता और जरूरतों के अनुसार उनका स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि से अल्मोड़ा परिसर को अगल कर वर्ष 2020 में अल्मोड़ा विवि को अस्तित्व में लाया गया। अस्तित्व में आने के बाद वहां तैनात कई प्राध्यापक और कर्मचारी फिर से कुविवि में तैनाती के लिए हाईकोर्ट की शरण में गए। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट नियमावली बनाने के निर्देश दिए थे।
अब कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, दोनों विश्वविद्यालयों ने आपसी सहमति से स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। कुविवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने अल्मोड़ा विवि से इच्छुक प्राध्यापकों और कर्मचारियों का ब्योरा मांगा। साथ ही कुविवि को 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वापस अपने विवि पहुंचने पर लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने और शिक्षण कार्य सुचारु करने में कुविवि को आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें