फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूसरी सूची में भी रामनगर की नहीं हुई घोषणा

Sun, 10 Aug 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी रामनगर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। ऐसे में अधिकतर सीटों पर कब्जा करने के लिए भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें नैनीताल जिले की सात सीटों पर भाजपा ने अपने पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है।
रामनगर और बेतालघाट सीट पर टिकट वितरण पहली सूची में नहीं किया गया था। शनिवार को दूसरी सूची जारी हुई। इस सूची में बेतालघाट के प्रत्याशी की घोषणा तो कर दी, लेकिन रामनगर में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। रामनगर सीट में ब्लॉक प्रमुख के टिकट के लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधु शंकरपुर भूल से बीडीसी श्वेता बिष्ट ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य नामों भी पर चर्चा चल रही है। रविवार को रामनगर के प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें