फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पकड़ा गया आदमखोर बाघ, अबतक तीन महिलाओं की ले चुका है जान; लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 21 Feb 2024 08:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

uttarakhand News: रामनगर के ढेला जोन में तीन महिलाओं को मारने वाला बाघ आखिरकार वन कर्मियों की टीम ने पकड़ लिया। बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।
 

विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला जोन में तीन महिलाओं को मारने वाला बाघ आखिरकार वन कर्मियों की टीम ने पकड़ लिया। बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन

 
बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व वेस्टर्न सर्किल की टीम संयुक्त रूप से लगी थी। दोनों टीम बाघ की लोकेशन को ड्रोन के माध्यम से ट्रेस करते रही। मंगलवार रात बाघ द्वारा मारे गए भैंसे के आसपास वन कर्मियों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी थी। देर रात करीब 12 बजे के आसपास जब बाघ अपने किए गए शिकार पर पहुंचा। तभी पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे  ट्रेंकुलाइज करने के लिए डाट मारी। जिससे वह बेहोश हो गया, इसके बाद वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम ने बाघ को पकड़कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।

ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: मास्टरमाइंड मलिक के घर में मिले जिंदा कारतूस, जानिए और क्या मिला; जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आसपास के इलाकों में गस्त को बढ़ा दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम की मेहनत से बाघ को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें