फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर, कोटाबाग के इंजीनियर्स संघ का आंदोलन

Tue, 08 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की हठधर्मिता से परेशान उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अब सरकार की ईट से ईट बजाने का फैसला किया है। यहां इंजीनियरों की प्रदेश व्यापी हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी रही रही।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में आयोजित प्रदेश व्यापी हड़ताल में रामनगर, कोटाबाग के इंजीनियर्स मौजूद थे। उन्होंने कहा सरकार, प्रमुख सचिव के लिखित आदेशों के बाद भी उनकी 18 सूत्रीय मांगे पूर्ण नही हो सकी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 उन्होंने अपर सहायक अभियंता के पद को प्रोन्नति का पद न मानते हुए नॉन फंक्शनल करने, कनिष्ठ अभियंता व अपर अभियंता के पद पर कुल 10 वर्ष की सेवा के उपरांत प्रथम प्रोन्नत वेतनमान  देने, डिप्लोमा इंजीनियर्स को देय तृतीय प्रोन्नत वेतनमान को उत्तरप्रदेश व केंद्र की भांति उच्चीकृत करने, उत्तराखंड पेयजल निगम को राजकीयकरण करने समेत कई मांगे की है।
विज्ञापन


बैठक में हरीश चंद्र भदोला, हरगोविंद सिंह, डीसी ध्यानी, पीसी पंत, बलवंत सिंह भंडारी, तारा सिंह, मनोज बिष्ट, प्रकाश सिंह, बीएन पांडे, संदीप प्रकाश धस्माना, गिरधर राम टम्टा समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें