फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन परिसर गेट पर ठोका ताला

Tue, 08 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन कर्मचारी संघर्ष समिति ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को वन परिसर गेट पर ताला ठोका। कर्मचारी कार्बेट पार्क के बुकिंग कार्यालय को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग पूरी न होने तक तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन


संघ भवन में तालाबंदी के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक कार्बेट टाइगर रिजर्व पर्यटन बुकिंग कार्यालय परिसर से अन्यत्र स्थापित होना चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्वागत कक्ष उपनिदेशक कार्यालय में स्थानांतरित कर मुख्य द्वार रानीखेत रोड की ओर करने की मांग की है।

तालाबंदी के बाद पार्क निदेशक ने वार्ता को पहुंचे कर्मचारियों की पहली वार्ता विफल रही। इस दौरान समिति अध्यक्ष शेखर तिवारी, मंत्री आनंद सिंह रावत, राकेश रत्नाकर, डीएस रजवार, पंकज शर्मा, जीवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र सती, आशा गुसाईं, प्रमिला पंत, मनोहरी देवी, धर्मपाल सिंह नेगी, संजय पांडे, नारायण सिंह बिष्ट, ताराचंद्र चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें