जेएनएनयूआरएम की बसें यात्रियों की परेशानी का सबब बन रही हैं। बसें अक्सर खराब होने से बीच रास्ते में खड़ी होने से चालक और परिचालकों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
काठगोदाम डिपो से जेएनएनयूआरम की बस प्रतिदिन रामनगर चलती है। शनिवार को भी बस चली और उसमें 21 यात्री सवार थे। कुसुमखेड़ा चौराहा पर बस खड़ी हो गई। उसका इंजन जवाब दे गया।
सवारियां बस चालक नवीन खोलिया और परिचालक रवि पालीवाल पर टूट पड़ी। चालक एवं परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। सूत्रों के मुताबिक बस तीन महीने खड़ी थी। इंजन बनने के बाद सड़क पर आई है। 700 किलोमीटर चलने पर ही उसका पंप खराब हो गया। काठगोदाम डिपो में जेएनयूआरएम की 46 बसो में से 15 बसे संचालित हो रही हैं। 15 बसें भी अक्सर खराब रहती हैं।
........................
कंप्यूटर आपरेटर की ट्रक की टक्कर से मौत
लालकुआं (नैनीताल)। काठगोदाम से अपने घर गोरापड़ाव लौट रहे कंप्यूटर आपरेटर आपरेटर को सड़क पार करते समय अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलने वालों ने घायल को पहले एसटीएच पहुंचाया। जिसके बाद राममूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा गया।
टेढ़ी पुलिया काठगोदाम में कंप्यूटर रिपेयरिंग आपरेटर उत्तम सिंह रौतेला शनिवार रात दुकान बंद कर आटसे अपने घर हाथीखाल गोरापड़ाव आ रहा था। जैसे ही वह गोरापड़ाव में उतरकर सड़क पार कर रहा था अचानक सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या यूके 04 सीए 3353 ने उत्तम को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक सड़क पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने गंभीरावस्था में उत्तम को एसटीएच पहुंचाया। मृतक का तीन साल पहले विवाह हुआ था। उसका एक 6 माह का बेटा है। उत्तम की मौत से उसकी पत्नी हेमा का बुरा हाल है।
फाइल फोटो 09एलकेयूपीटी 5, मृतक उत्तम सिंह।
प्राइवेट बस पलटी एक की मौत
कालाढूंगी(नैनीताल)। शनिवार सुबह कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस के पलट जाने से उसमें सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गये जबकि बस के नीचे दब जाने से एक पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से काशीपुर चलने वाली प्राइवेट बस संख्या-डीडीओ 3 ए 9269 काशीपुर जा रही थी कि नया गांव से कुछ आगे जाकर यह बस पलट गयी। बताया जा रहा है कि एक पालतू पशु के अचानक सामने आ जाने से बस अनियंत्रित हो गयी थी।
राहगीरों ने बस के नीचे दबे यात्री को निकालने का प्रयास किया मगर वह उसे नही निकाल सके घटना की खबर सुनते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी क्रेन से बस को उठाया गया तब तक बस के नीचे दबा यात्री दम तोड़ चुका था। जिसकी शिनाख्त रमेश अनेजा हाल निवासी कालाढूंगी हाल के रूप में हुई। जो बाजपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र के पत्रकार थे। घायल हुए यात्री अन्य प्राइवेट वाहनों से अपने घरों को लौट गये। हादसे के बाद चालक को फरार बताया जा रहा है जबकि मृतक का पंचायत नामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भिजवा दिया।