फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति की मांग

Tue, 17 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का सब्र आखिर सोमवार को जवाब दे ही गया। खाली बर्तनों के साथ दर्जनों महिलाएं जल संस्थान कार्यालय पर आ धमकी।
विज्ञापन


कार्यालय पर जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने पर महिलाएं तीन दिन में पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी देकर लौट गईं।

सोमवार सुबह जल संस्थान कार्यालय पहुंची इंद्रा कॉलोनी, शांति कुंज और ईदगाह रोड निवासी महिलाओं का कहना था कि उनके मोहल्लों में पिछले 15 दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद हर बार उन्हें झूठे आश्वासन देकर टाला जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि जब वे पेयजल का पूरा मूल्य चुकाते हैं तो फिर अन्य मोहल्लों की तरह उनके मोहल्ले में भी पानी की सप्लाई बराबर होनी चाहिए।
विज्ञापन


महिलाओं के तेवरों को देख जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी पहले ही कार्यालय से निकल गए। बाद में महिलाएं विभागीय अधिकारियों को तीन दिन के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी देकर लौट गईं।

प्रदर्शन करने वालों में भावना भट्ट, भावना जोशी, कमला जोशी, नीमा अधिकारी, खष्टी देवी, विमला पांडे, रेखा पांडे, हंसा डंगवाल, हेमा नेगी, देवकी बेलवाल, कविता नैनवाल समेत अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें