फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रमेश चंद्र पांडे अध्यक्ष और हरिहर जोशी बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवकी विहार विकास समिति की ओर से रविवार को आयोजित आम सभा में कॉलोनी में होने वाली जलभराव समेत अन्य समस्याओं को उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि अगर समय रहते कॉलोनी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सभा के बाद समिति के चुनाव भी हुए।
विज्ञापन

इसमें रमेश चंद्र पांडे को अध्यक्ष और हरिहर जोशी को महासचिव चुना गया। आम सभा के प्रथम चरण में समिति के क्रियाकलापों की प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पूर्व सैनिक पूरन जोशी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया।
इस दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें विनोद सनवाल को सलाहकार, पीसी बिष्ट को संरक्षक, रमेश चंद्र पांडे अध्यक्ष, रेखा बिष्ट एवं प्रताप सिंह रावत को उपाध्यक्ष, हरिहर जोशी को महासचिव, बहादुर सिंह हरड़िया को संयुक्त सचिव और मनोज भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। यहां गोविंद सिंह जनौटी, योगेश लोहनी, महेश कार्की, हेम चंद्र, कपिल, गणेश दत्त जोशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें