फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच धूम धड़ाके के साथ निकली राम बारात 

Fri, 22 Sep 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
हल्द्वानी में निकली राम बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रिमझिम बारिश के बीच बरेली रोड से बृहस्पतिवार को धूम धड़ाके के साथ राम बारात निकाली गई। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की ओर से तलवारबाजी, वंदे मातरम, जय श्रीराम की हुंकार भरना आदि चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


बारात में बच्चे देवी, देवताओं का मुखौटा पहनकर चल रहे थे और बच्चों के साथ किन्नर भी नृत्य कर रहे थे। रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण के साथ राजा दशरथ की झांकी देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को बारिश की परवाह नहीं थी। दोपहर तक धूप थी लेकिन दोपहर के बाद मौसम खुशगवार हो गया।

पटाखों की गूंज ने माहौल को आकर्षक बना दिया। रास्ते में भाजपा ने पुष्पवर्षा के लिए स्टॉल लगाया था। बारात गाजे-बाजे के साथ देर शाम को रामलीला मैदान पहुंची। कल्याणी महिला समिति की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि विधायक बंशीधर भगत रहे। नवयुवक संघ ने राम बारात का संचालन किया। राम सेवा युवा साहू समाज, पूर्वांचल जन सेवा समिति ने लोगों को पानी पिलाया। वहां डीएम दीपेंद्र चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट, विजय मनराल, संजय दुम्का, बिंदेश गुप्ता, दर्शन सिंह कार्की, विवेक कश्यप आदि थे।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नवरात्र के साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन की शुरूआत हो गई है। पहले दिन विभिन्न स्थानों पर नारद मोह नाटक, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की लीला हुई। नगर में दोपहर बाद हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई थी इसके बावजूद दर्शकों की काफी भीड़ रही।   

 श्री राम सेवक सभा की ओर से मल्लीताल में की जाने वाली रामलीला में समाजसेवी व सभा के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर लीला की शुरुआत की गई। तल्लीताल रामलीला समिति की ओर से मुख्य डांठ में की जा रही रामलीला में समिति के संरक्षक किशन लाल साह कौनी, मोहन लाल साह, भुवन लाल साह, केके साह की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई।

आदर्श रामलीला समिति सूखाताल में उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयोजक व प्रमुख उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलकारी केएल आर्या ने रामलीला की शुरुआत की। नव सांस्कृतिक सतसंग समिति शेर का डांडा में संस्थापक सदस्य कौस्तुबानंद जोशी ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक जलाकर रामलीला की शुरूआत की। 

रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव में बुधवार को रावण तप, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने की चेष्टा, रावण-वेदवती संवाद, दशरथ-कौशल्या संवाद, राम-जन्म का मंचन किया गया। बृहस्पतिवार को विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, जनकपुरी भ्रमण, पुष्पवाटिका भ्रमण का मंचन किया गया। इस दौरान प्रगतिशील समिति पैठपड़ाव के अध्यक्ष दिनेश चंद्र हर्बोला, सचिव दीप चंद्र जोशी, दिनेश सत्यवली, दरबान सिंह कड़ाकोटी, कैलाश चंद्र जोशी, मनोज सती, मनोज तिवारी, अमित लोहनी आदि थे। इधर, पायते वाली कोसी मार्ग की रामलीला के मंचन के पांचवें दिन बुधवार को श्रीराम विवाह, श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। वहीं ढिकुली, गौजानी में भी रामलीला को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ब्यूरो
    
कालाढूंगी (नैनीताल)। आदर्श नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन राम बारात का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शुरू हुई राम बारात को पूरे बाजार क्षेत्र में घुमाया गया। राम बारात का क्षेत्रवासियों ने कई जगह स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वार्ड नंबर दो स्थित मस्कट बैंकट हॉल में सभी वैवाहिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र मटेला, महासचिव राजेश गोयल, चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती, जनकराज उप्पल, पूरन जोशी, प्रेम चंद्र मित्तल, पुष्कर खनायत, आन सिंह गैड़ा, कमल सती, रमेश बेलवाल, विपिन पांडे आदि थे। वहीं कमोला, धमोला, कोटाबाग में भी रामलीला को लेकर काफी उत्सुकता बनी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें