रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट स्नूकर एंड बिलियर्ड्स एकेडमी लखनपुर की ओर से स्वर्गीय देवेंद्र सिंह डंगवाल की स्मृति में स्टेट ओपन स्नूकर चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके क्वाटर फाइनल में पिथौरागढ़ के दिनेश रावत ने हल्द्वानी के निहार अग्रवाल को 3-1 से, रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल ने हल्द्वानी के नीरज शाह को 3-2 से, रुद्रपुर के रोहित बजाज ने देहरादून के विवेक नौटियाल को 3-1 से, देहरादून के सचिव टम्टा ने हर्षित वर्मा को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान जितेंद्र भाकुनी, अमित कुमार, राहुल रावत, गोपाल डंगवाल, ललित नेगी, मुकेश मियां, गौरव खुल्बे, विशाल शर्मा आदि थे।