फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नियमितीकरण की कटऑफ डेट बदलने के लिए निकाली रैली

Sun, 07 Dec 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विनियमितिकरण की कट ऑफ तिथि में संसोधन किए जाने की मांग को लेकर रैली निकालते देवभूमि उत्तराखंड स - फोटो : bishnah 2
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने संविदा, दैनिक वेतन कर्मियों के नियमितीकरण के लिए तय कटऑफ डेट को बदलने की मांग के लिए रैली निकाली। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ व अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार की दोपहर बाद नगर निगम से रैली निकाली। रैली नैनीताल रोड स्थित जल संस्थान कार्यालय के सामने से होते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंची। इसमें शामिल पर्यावरण मित्रों ने अफसरों की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि शुक्रवार को जारी हुई नियमितीकरण नियमावली में कटऑफ चार दिसंबर 2018 निर्धारित की गई है। इसमें वर्ष 2009 के बाद से सेवा दे रहे कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश भर में कटऑफ तिथि के अनुसार 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी है। उन्होंने कटऑफ 31 दिसंबर 2025 किए जाने की मांग उठाई। देवभूमि कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने चेताया कि यदि उनकी मांग न मानी गई तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। रैली में रामअवतार राजौर, सुनील चौधरी, अमरदीप वाल्मीकि, अशोक चौधरी, श्याम सुंदर, रवि चिंडालिया, बबीता, सुनीता, श्याम भारती, सुरेश लाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें